आगर में पारिवारिक विवाद के चलते मंगलवार रात करीब 9 बजे एक 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।