लटेरी: लटेरी थानाक्षेत्र से एक नाबालिक किशोरी के अपहरण होने की शिकायत पर थाने में हुआ हगामा थाने के बाहर कई घंटे डटे रहे विधायक
Lateri, Vidisha | Jun 11, 2026 सिरोंज लटेरी थानाक्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा गुरुवार रात 9 बजे लटेरी थाने पहुंचे जहां उन्होंने टीआई के न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। थाना क्षेत्र के ही अंतर्गत एक गांव से अपहरण कर ले जाई गई किशोरी के मामले में थाने पहुंचे थे ।उन्होंने आईजी एसपी और अन्य अधिकारियों को भी पुलिस की गतिविधि को लेकर फोन पर बात कर नाराजगी जाहिर की।