मड़ियाहू: स्कूल चलो अभियान व नामांकन मेला के अंतर्गत BEO ने बरसठी कम्पोजिट विद्यालय पर 7 बच्चों का किया नामांकन
बीईओ राजीव रंजन ने स्कूल चलो अभियान एवं नामांकन मेला अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बरसठी में 7 बच्चों का नामांकन किया और नव प्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाते हुए माल्यार्पण के साथ उनका स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन ने कंपोजिट विद्यालय बरसठी में वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए प्रगति पत्र प्रदान किया ।