मड़ियाहू: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मड़ियाहूं नगर में खाद्य कारोबार करने वालों को रजिस्ट्रेशन कराने के दिए निर्देश
मड़ियाहूं नगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ तूलिका शर्मा ने खाद्य पदार्थ बेचने वालों को खाद्य सुरक्षा एव मानक अधिनियम का पालन करने का आग्रह किया। न करने वालों पर अगली बार कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मड़ियाहूं नगर में बिना पंजीकरण के खाद्य कारोबार फल, सब्जी, होटल, ढाबा, आदि करने वालो को लेकर शीघ्र पंजीकरण कराने को कहा।