मड़ियाहू: एसपी के निर्देश पर ड्रोन कैमरे से किया जा रहा मतदान केन्द्रों का सत्यापन, मड़ियाहूं नगर सहित कई केन्द्रों का हुआ सत्यापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मड़ियाहूं नगर में पुलिस ने लोकसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद से बूथों का सत्यापन किया गया। प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मड़ियाहूं नगर व क्षेत्र के दर्जनों मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरे द्वारा सत्यापन का कार्य किया। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को चुनाव है।