बड़ौद: आगर मार्ग: ट्रांसफार्मर के नीचे आग से जली केबल, बिजली व्यवस्था प्रभावित
आगर मार्ग स्थित मार्केटिंग सोसायटी के सामने ट्रांसफार्मर के नीचे अचानक आग लगने से बिजली केबल जलकर क्षतिग्रस्त हो गई सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया गया कर्मचारियों द्वारा केबल को दुरुस्त किया गया है।यह जानकारी हमे बिजली विभाग से शनिवार शाम 5 बजे प्राप्त हुई है।