कटनी ग्रामीण: मजदूर दिवस पर रीठी विद्युत केंद्र में कर्मवीरों का सम्मान, सेवा का संकल्प दोहराया
कटनी जिले के रीठी तहसील स्थित विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय में मजदूर दिवस के अवसर पर बिजली कर्मियों द्वारा एक सादगीपूर्ण लेकिन प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन उन कर्मवीरों को समर्पित रहा, जो दिन-रात मेहनत कर क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत श्रमिकों के सम्मान और उनके योगदान को याद करते हुए की गई।