मांझी: आकाशीय बिजली गिरने से तार के दो पेड़ों में लगी आग, ग्रामीणों में दहशत, पेड़ धू-धू कर जला
Manjhi, Saran | Aug 1, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के काटोखर गांव में शनिवार को करीब 3 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो तार के पेड़ों में आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तेज आवाज के साथ बिजली सीधे तार के पेड़ों पर गिरी जिससे दोनों पेड़ धू धू कर जलने लगे। ग्रामीणों ने बारिश के मौसम में खुले जगहो पर जाने से बचने कीअपील की।