रामसनेही घाट: नारायणपुर गांव में एक घर में निकले दो सांपों से मचा हड़कंप, जीवोत्थान सेवा समिति ने किया रेस्क्यू
रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत नारायणपुर गांव में आलोक तिवारी के घर में दो सांपों के घुसने से हड़कंप मच गया।घर के सदस्यों ने तुरंत जीवोत्थान सेवा समिति को इसकी सूचना दी अध्यक्ष विवेक सूर्यवंशी सदस्य उबेद खान अंश सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया है।