बांदा: बड़ी बड़ोखर गांव में भैंस बेचने से मना करने पर पिता को 3 बेटों सहित बहू ने किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Jan 4, 2026 बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बड़ोखर गांव में भैंस बेचने से मना करने पर पिता को तीन बेटों सहित बहू ने मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल वृद्ध ने संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायल वृद्ध का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण आज दिन रविवार को बांदा जिला अस्पताल में कराया है।