अजीतमल: अयाना रोड मुरादगंज के निवासी युवक ने ग्राम प्रधान पर नाले न साफ कराने का लगाया आरोप
अयाना रोड कस्बा मुरादगंज निवासी गिरीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर के बाहर का बना नाला ब्लॉक होने के चलते चोक हो गया है। जिसके कारण उसका गंदा पानी घर के बाहर भर जाता है। बताया कि प्रधान से इस बारे में कई बार शिकायत की गई मगर प्रधान ने उसकी शिकायत पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित का कहना है कि इस गंदगी से उसके घर के लोग आ जा नहीं पा रहे हैं