अजीतमल: भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष ने तहसील प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- अधिकारी नहीं सुन रहे हैं किसानों की समस्याएं
भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के तहसील अध्यक्ष ध्यान सिंह ने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। कहा की किसानों द्वारा ग्राम सांफर में आवारा पशुओं को शमशान स्थल पर बंद कर रखा है। मगर वीडियो को इसकी जानकारी देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग धरने पर बैठने को विवश होंगे।