समस्तीपुर: सिंघिया में रास्ते के विवाद को लेकर पति-पत्नी के साथ मारपीट
समस्तीपुर जिले के सिंघिया के रहने वाले श्रवण कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी घर बनाने के दौरान रास्ते पर छज्जी निकाल रहे थे।विरोध करने पर पड़ोसी 10,15 लोगों के साथ मिलकर उन्हें एवं उनकी पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।