ईसागढ़: कुरायला गांव में 50 वर्षीय महिला के साथ दबंग ने की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने किया मामला दर्ज
कुरायला गांव में दबंग द्वारा एक 50 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार कुरायला निवासी संतरा बाई उम्र 50 वर्ष ने मंगलवार को रात लगभग 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को शाम लगभग सात बजे रंजिश के चलते गांव के ही रवि जाटव ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।