पट्टी: बिजली गुल होने पर सीएचसी पट्टी में वार्ड समेत नर्स ड्यूटी कक्ष में छाया रहता है अंधेरा
सीएचसी पट्टी में इस असुविधा का इलाज कोई तलाश नहीं पाया है। कहने को तो यहां मरीज और वार्ड में भर्ती ऑपरेशन के मरीज तथा प्रसूताओं के लिए गर्मी में राहत के लिए 16 किलो वाट का सोलर पैनल इन्वर्टर लगा है। जिससे लोगों को राहत मिल सके लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ भी नहीं है। बिजली गुल तो वार्ड में अंधेरा आखिर इस व्यवस्था के लिए कौन जिम्मेदार है और इसे कौन दूर करेगा।