खंडवा जिले की मंगलवार दोपहर 12 बजे को आयोजित कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में ग्रामीण क्षेत्र की दो आदिवासी महिलाएं अपनी पीड़ा लेकर पहुंचीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके पति की मृत्यु के बाद दबंगों ने उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है और प्रशासन से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।