संध्या गश्ती के दौरान सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस की ओर से विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।