बसंतपुर: शहरकोला के समीप से पुलिस ने लावारिस हालत में एक शव किया बरामद
बसंतपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को ग्रामीणों की सूचना के आधार पर शहरकोला गांव के समीप से लावारिस हालत में पड़े एक शव को बरामद किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि मृत व्यक्ति के शव का पहचान अभी तक नहीं हो पाया है। बसंतपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।