अमरोहा: ईद के त्यौहार को लेकर अमरोहा पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसपी ने मस्जिदों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया
Amroha, Amroha | Mar 30, 2025 ईद के त्यौहार को लेकर अमरोहा पुलिस प्रशासन अलर्ट है। अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण कराने के लिए जिले के पुलिसकर्मियों को आज रविवार की शाम करीब 4:00 बजे निर्देश देते हुए कहा कि सभी मस्जिदों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। माहौल खराब करने वालों पर भी पुलिस की नजर है।