अमरोहा: अमरोहा में आज से नवरात्रों का त्योहार शुरू, बासुदेव मंदिर पर भक्त कर रहे पूजा, पुलिस फोर्स भी मौजूद
Amroha, Amroha | Mar 30, 2025 आज रविवार से नवरात्रों का त्योहार शुरू हो गया है। आज दिन निकलते ही जिले के सभी मंदिरों पर भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगी है। नवरात्र के पहले दिन देवी दुर्गा के माता शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने जिले के सभी मंदिरों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है और अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।