बांधवगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चपहा नदी में किया गया बोरी बंधान और श्रमदान
नगर पालिका परिषद उमरिया एवं मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल की संयुक्त टीम ने वार्ड क्रमांक 13 जमुनिया स्थित चपहा नदी में बोरी बंधान का कार्य किया। इस दौरान पुल मंदिर घाट पर साफ-सफाई और श्रमदान भी किया गया।अधिकारियों ने बताया कि बोरी बंधान के माध्यम से जल संधारण की व्यवस्था की गई है, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और जल गुणवत्ता में सुधार होगा।