इटावा: जनपद में दिन भर हुई मूसलाधार बारिश से मार्ग हुए जलमग्न यातायात हुआ प्रभावित
Etawah, Etawah | Aug 20, 2024 आज जनपद में दिन भर मूसलाधार बारिश होने के बाद विभिन्न मार्ग जलमग्न नजर आए, जगह-जगह जलभराव के चलते शहरी क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ और विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, हालांकि यातायात पुलिस की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित हो सका।