सीकिया गंगा घाट पर स्नान के दौरान 10 वर्षीय बालक विराट की डूबने से मौत हो गई। वह अपने ननिहाल नरकटिया आया हुआ था। स्थानीय लोगों ने उसे पानी से निकालकर चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल है।