नगर पालिका परिषद के द्वारा सभी चौराहों पर सौंदर्य करण का काम किया जाना है। जिसमें नई बस्ती में काम की शुरुआत हो चुकी है। वही सर्वोदय चौराहा महावीर चौक गांधी चौराहा एवं अंबेडकर तिराहे पर सौंदर्य करण को लेकर पॉल शिफ्टिंग का काम किया जाना है। जिसके चलते नगर पालिका अधिकारी आरके कौरव के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को ठेकेदारों के साथ मौके का निरीक्षण किया।