बहराइच: जीआईसी के पास बाइक की गद्दी बनाने वाली दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
बहराइच जिले जीआईसी सामने स्थित एक बाइक की गद्दी बनाने वाली दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास दुकानदारों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कर्मियों व पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। हालांकि दुकान लकड़ी से बने होने व उसमें गद्दी बनाने वाला फॉम रखा होने से आग की चपेट में आकर पूरा सामान जल गया। जाच जारी है।