बरौनी: फुलवरिया थाना कांड संख्या 161/ 24 के अपहृत को पुलिस ने बगराहा डीह के समीप से किया बरामद
फुलवरिया थाना कांड संख्या 161/24 के अपहृता को पुलिस ने थाना अंतर्गत बगराहा डीह के समीप से सकुशल बरामद किया है।जिसकी जानकारी बेगूसराय पुलिस कप्तान मनीष ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया है। अपहृता की बरामदगी के बाद परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। उक्त अपहृता की बरामदगी मंगलवार को शाम पांच बजे के करीब की गई है।पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।