बरौनी: निपानिया मधुरापुर पंचायत में बाढ़ पीड़ितों के लिए युवा समाजसेवी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
निपानिया मधुरापुर पंचायत में बाढ़ पीड़ितों के बीच युवा समाजसेवी डॉक्टर सोनू शंकर के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।यह जॉच शिविर रविवार को सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ किया गया।जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों के स्वास्थ्य का जांच किया गया।इसमें चिकित्सकों की दर्जन भर की टीम थी।चिकित्सक के द्वारा लोगों को कई जानकारी दी गई।