रविवार 6:00 बजे के लगभग उर्दूपुरा स्थित समाज की धर्मशाला में अखिल भारतीय माली समाज विकास परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सांखला के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।