लटेरी: लटेरी नगर मे पुलिस ने संदिग्ध वाहन चालक के खिलाफ की कार्रवाई, अतिक्रमण को लेकर भी लोगो को किया जागरूक।
लटेरी थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी द्रारा नगर मे फैले अतिक्रमण को लेकर लोगो को जागरूक किया है। वही संदिग्ध वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 वाहन चालक से 1100 की बसूली की है। शुक्रवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लघंन करने के मामले मे 3 लोगो पर कार्रवाई की है।