लटेरी: सिरोंज चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक 27 साल के युवक की घटना स्थल पर ही हुई मौत
Lateri, Vidisha | Feb 29, 2024 गुरुवार को लटेरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार सिरोंज चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को लटेरी शासकीय अस्पताल पहुंचाया है। मृतक का नाम बबलू गोस्वामी निवासी गारखेड़ा मक्सूदनगढ़ का होना बताया जा रहा है।