शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पंडारक के भदौर थाना पुलिस ने पोखर पर गांव में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है। शनिवार को लगभग 7 बजे भदौर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान गांव निवासी राम दाहिन महतो की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है।