मैहर: मैहर में रेलवे लाइन किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच शुरू
जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।