जबलपुर: गुरु पूर्णिमा पर नर्मदा स्नान के दौरान तिलवारा घाट पर किशोर डूबा, एक बचा, रेस्क्यू जारी
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जबलपुर के तिलवारा घाट पर नर्मदा स्नान करने गए रांझी गांधी चौक के दो किशोरों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। गांधी चौक रांझी निवासी संदेश कोल और विपिन कोल नर्मदा तट पर घूमने और स्नान करने पहुँचे थे, जहाँ बुधवार दोपहर 3 बजे करीब गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूबने लगे। घाट पर मौजूद सतर्क नाविकों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए विपिन कोल