बालोद जिला न्यायालय के एडवोकेट अनुज कुमार बंजारे ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को उनके साथ कोई सड़क हादसा नहीं हुआ, बल्कि उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने इस मामले में एसपी को लिखित शिकायत सौंपते हुए मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।एडवोकेट ने अपने आवेदन में बताया है कि वे निपानी निवासी एक युवक से जुड़े हनी-ट्रैप मामले की पैरवी कर रहे हैं।