शाहजहांपुर: बैटरी रिक्शा बंद कराने का वीडियो वायरल, खिरनीबाग चौराहे का मामला बताया जा रहा है
बैटरी रिक्शों को चाइनीज ऐप के जरिए बंद कराए जाने की चर्चाओं के बीच रविवार को शाहजहांपुर के खिरनीबाग चौराहे से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान पर बैठा मोबाइल फोन चलाते हुए बैटरी रिक्शा बंद कराता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।