देहरादून: ई-रिक्शा चालकों द्वारा चोरी की बिजली से वाहन चार्ज करने के मामले में देहरादून आरटीओ ने दिखाई सख्ती
ई रिक्शा चालकों द्वारा चोरी की बिजली से वाहन चार्ज करने के मामले पर देहरादून आरटीओ प्रवर्तन डॉ अनिता चमोला ने बताया की जब भी किसी ई वाहन का रजिस्ट्रेशन विभाग में किया जाता है ऐसे में उनके लिए बिजली कनेक्शन का प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य होता है साथ ही यह भी जज़ूरी है की वह एक अधिकृत जगह से ही अपना वाहन चार्ज करें