गैरतगंज: जुझारपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ भागवत महात्म्य पर प्रवचन
गैरतगंज तहसील के ग्राम जुझारपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच ग्राम में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया। आयोजित कथा में कथा व्यास पंडित सोमदेव महाराज शिव मंदिर भोजपुर द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य पर प्रवचन दिए गए। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सुबह कलश यात्रा