भोपाल मेट्रो सेवा का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । शनिवार शाम करीब 5 बजे उद्घाटन के बाद दोनों नेताओं ने सुभाष नगर से एम्स तक मेट्रो कॉरिडोर पर सफर कर इस परियोजना का अनुभव लिया। इस पहली मेट्रो यात्रा को खास बनाने के लिए 30 स्कूली बच्चों को भी आमंत्रित किया गया।