चूरू: जोधपुर डिस्कॉम के MD ने चूरू में अधिकारियों की ली मीटिंग, लोसेस कम करने और दीपावली पर 24 घंटे बिजली देने के दिए निर्देश
Churu, Churu | Oct 9, 2025 जोधपुर डिस्कॉम एमडी डॉ. भंवरलाल डेलू ने चूरू वृत्त कार्यालय में अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने सादुलपुर ग्रामीण, तेहनदेसर और बीदासर उपखंड के डीएंडडी लॉसेज पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लॉसेज कम करने के निर्देश दिए। एक्सईएन, एईएन एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व वसूली में 100 फीसदी सुधार करने के निर्देश दिए।