चूरू: गांव घंटेल से 15 वर्षीय नाबालिग का हुआ अपहरण, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Oct 9, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव घंटेल से एक नाबालिग लड़की को उसके ही रिश्तेदार द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की रिपोर्ट पर इस संबंध में नामजद आरोपी युवक के खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। सदर थानाधिकारी बलवन्त सिंह ने गुरुवार सुबह बताया कि नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है ।