महसी: डीजल की किल्लत से हाहाकार, शिवपुर इलाके में पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, किसान परेशान
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन लेने के लिए लंबी कतारें लगी हैं, जिससे खासकर किसान परेशान हैं। गेहूं की कटाई-मड़ाई और फसलों की सिंचाई के बीच डीजल की कमी से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। पंप संचालक भीड़ को देखते हुए प्रति व्यक्ति करीब 1000 रुपये तक ही डीजल दे रहे हैं।