बड़वारा। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का खेल चरम पर है। स्थिति यह है कि खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो कानून का खौफ है और न ही प्रशासन की कार्रवाई का डर। क्षेत्र के खरहटा और देवरी जैसे गांवों में रेत माफिया नदियों का अस्तित्व खत्म करने पर आमादा हैं