बमोरी: धरनावदा: प्राणघातक मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Bamori, Guna | Jul 3, 2025 गौरतलब है कि दिनांक 03 मई 2025 को फरियादी नौशेर खां उम्र 50 साल निवासी ग्राम धरनावदा के द्वारा पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि आज दिनांक 03 मई 2025 को शमी उल्ला खां, जुबेर खां, शानू खां एवं एक नाबालिग के द्वारा उसके बेटे राजा खांन के साथ लाठी, लुंहागीं, गड़ासी से मारपीट की, जिससे उसके शरीर में जगह-जगह गंभीर चोटें होकर जो जिला अस्पताल में उपचारत है ।