बमोरी: बारिश में कोहन नदी का पुल क्षतिग्रस्त, जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग, एसडीएम ने कार्यवाही का आदेश दिया
Bamori, Guna | Jul 2, 2025 बमोरी तहसील में फतेहगढ़ के पास 23 24 जून को हुई बारिश में कोहन और बरसाती नदी के पुल टूट गए। वायरल वीडियो में लोग जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुल से निकल रहे है। 2 जुलाई को एसडीएम शिवानी पाठक ने कहा, कोहन नदी के टूटे पुल पर बैरिकेडिंग की गई है। आदेश जारी किया है पुल से निकलने पर कार्यवाही होगी। अपील है, मंगरोडा लोग वाले वैकल्पिक मार्ग का लोग उपयोग करें।