बमोरी: कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट में किया सम्मानित
Bamori, Guna | Jul 1, 2025 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नवाचार किया है। 1 जुलाई को कलेक्ट्रेट में अलग-अलग शासकीय विभागों में उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने कहा, प्रति माह उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया जाता है। अधिकारियों को भी निर्देश दिए।