सांगानेर: राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से गर्मी पर ब्रेक, मौसम विभाग ने 23 जिलों में बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया
राजस्थान मे प्री-मानसून की बारिश और आंधी के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वही मौसम विभाग के निर्देशक राधेश्याम शर्मा ने आज राजस्थान के 23 जिलों मे आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। मौसम विभाग ने बीकानेर,जयपुर,अजमेर,भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में अलर्ट किया है।