बांसवाड़ा: पांच नंबर बिजली घर के परिसर में फिर भड़की भीषण आग, दमकल की टीम काबू पाने में जुटी
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पांच नंबर बिजली घर के परिसर में रविवार सुबह में एक बार फिर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने आसपास के जंगल को अपनी चपेट में ले लिया और तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।