टेहरोली: पठाकरका में आमने-सामने टकराए दो बाइक सवार, एक की हालत गंभीर, झांसी रेफर
पठाकरका के मेन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, राकेश सोनी पुत्र सुरेंद्र सोनी (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम पंचायत पचवारा, अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उल्दन की तरफ से आ रहे नाथूराम अहिरवार ने तेज रफ्तार में अपनी बाइक से सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राकेश सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए