सागर नगर: हनुमान शोभायात्रा देखने गया 15 वर्षीय किशोर कृष्णा लोधी लापता, परिजनों ने कोतवाली थाने में लगाई गुहार
चंपा बाग की हनुमान शोभायात्रा देखने गया 15 वर्षीय कृष्ण लोधी गुरुवार शाम से लापता है। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने किशोर की फोटो आसपास के थानों में भेजकर तलाश शुरू कर दी है।