महावन: जमुना पार में समाजसेवी डॉक्टर अमरजीत सिंह का हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जमुना पार क्षेत्र की लक्ष्मी नगर माता गली निवासी समाजसेवी डॉक्टर अमरजीत सिंह का शुक्रवार की रात हार्ट अटैक से निधन हो गया उनके अचानक निधन से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई अमरजीत गरीब और जरूरतमंद लोगों का हड्डी चोट में अन्य बीमारियों का निशुल्क इलाज करते थे उनकी इस निस्वार्थ सेवा भावना के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान और सम्मान था